MP SI Syllabus

[2021] MP Police SI Syllabus & [New] Exam Pattern

क्या आपका सपना मध्य प्रदेश राज्य में एक Police Sub Inspector बनने का है? इसलिए आप जानना चाहते हैं की MP SI Police Exam में questions किन-किन विषयों से पूछे जाते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आएं हैं यहाँ पर आपको MP Police SI Syllabus की पूरी जानकारी प्राप्त होगी |

MP Police SI Syllabus जानना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही MP Police SI Exam Pattern को भी जानना महत्वपूर्ण है| क्योंकि आवेदक को यह पता होना आवश्यक है की परीक्षा किस ढंग से आयोजित की जाती है| तो चलिए पहले हम MP Police SI के Exam Pattern को जान लेते हैं|

Madhya Pradesh Police SI Exam Pattern
मध्यप्रदेश पुलिस उप निरीक्षक पदों की भर्ती की चयन प्रक्रिया (Selection Process) प्रमुख 3 चरणों में विभाजित की गयी है| हर वह एक छात्र जिसे मध्य प्रदेश पुलिस में Sub Inspector बनना है उसे इन तीनो चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा| और सभी को सफलतापूर्वक पास करना होगा|

1 पहला चरण : Written Examination / लिखित परीक्षा
2 दूसरा चरण : Physical Proficiency Test / शारीरिक प्रवीणता परीक्षा
3 तीसरा चरण : Interview / साक्षात्कार

परीक्षा का स्वरूप Madhya Pradesh Professional Examination Board (MP Vyapam) द्वारा तय किया जाता है| भर्ती की पूरी प्रक्रिया MP PEB की देख रेख में होती है| तो चलिए अब इन सभी तीनों चरणों के Pattern को एक-एक करके विस्तार से जानते हैं

MP Police SI Exam Pattern: Written Exam / लिखित परीक्षा


MP Police SI की लिखित परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसको ऑनलाइन आयोजित किया जाता है|

Written Exam में दो Paper आयोजित किये जाते है: Paper-1 और Paper-2

MP Police SI Exam में मुख्यता तो तरह के पद होते हैं एक तकनिकी (Technical) और दूसरा गैर तकनिकि (Non-Technical)| जो छात्र SI Technical Posts के लिए आवेदन करते हैं उन्हें Paper-1 और Paper-2 दोनों देने होते हैं| वहीं अगर आप MP Police SI Exam के अंतर्गत Non-Technical Posts पाना चाहते हैं तो आपको केवल MP Police SI Exam का Paper-2 ही देना होगा

MP Police SI Exam Pattern: Written Exam (Paper-1)
जैसा की मैंने आपको बताया की MP Police SI Exam का Paper-1 केवल उन छात्रों को देना होता जो की मध्य प्रदेश पुलिस में एक technical Sub Inspector का पोस्ट हासिल करना चाहते हैं|

यदि आप सूबेदार, उप-निरीक्षक (जिला बल), उप-निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर इत्यादि जैसे Non-Technical पद के लिए आवेदन कर रहें हैं तो आपको यह परीक्षा नहीं देनी आपको केवल Paper-2 देना होगा जिसको अभी हम आगे इस लेख में discuss करेंगे|

Paper-1 में पूछे जाने वाले सभी प्रशन विज्ञान से होंगे जोकि इन तीन विषयों से होंगे: (1) Physics/ भौतिकी (2) Chemistry/ रसायन विज्ञान (3) Maths/ गणित

इन सभी विषयों के बारे में हम आगे विस्तार से जानेंगे जब हम MP Police SI के सिलेबस के बारे में बात करेंगे और आप यह जान पाएंगे की प्रश्न किन्-किन् topic से पूछे जायेंगे|

इन सभी विषयों से कुल मिलाकर आपसे 100 प्रश्न पूछे जायेंगे| प्रत्येक प्रश्न में आपको चार विकल्प दिए जायेंगे जिसमे से केवल एक ही विकल्प सही होगा (Multiple Choice Questions)|

परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 1 अंक दिए जाएंगे। वहीं उम्मीदवारों द्वारा दिए गए किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा (No Negative Marking)

MP Police Sub Inspector का पेपर-1 कुल 100 अंकों का होगा।

परीक्षा को पूरा करने के लिए आपको अधिकतम 120 मिनट (2 घंटे) का समय दिया जायेगा|

MP Police SI Syllabus and Exam Pattern Paper 1

MP Police SI Exam Pattern: Written Exam (Paper-2)
Paper-2 सभी आवेदकों को देना होगा चाहे वह Technical Posts के लिए आवेदन कर रहे हैं या MP SI Non-Technical Posts के लिए|

मुख्यता तोर पर कहें तो सभी प्रत्याशियों को यह परीक्षा देनी है जो भी Madhya Pradesh Police में एक Sub Inspector बनना चाहता है|

Paper-2 को “हिंदी/अंग्रेजी में दक्षता एवं सामान्य ज्ञान” के नाम से जाना जाता है जिसको इंग्लिश में “Proficiency in Hindi and English & General Knowledge” कहा जाता है|

Paper-2 को तीन भागों में विभाजित किया गया है जोकि इन विषयों पर आधारित होंगे: (1) Hindi/ हिंदी (2) English/ अंग्रेजी (3) General Knowledge/ सामान्य ज्ञान

इन सभी विषयों को मिलाकर आपसे कुल 200 प्रशन पूछे जायेंगे जिसको पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकतम (180 मिनट) 3 घंटे का समय दिया जायेगा|

प्रत्येक प्रश्न में आपको चार विकल्प दिए जायेंगे जिसमे से केवल एक ही विकल्प सही होगा (Multiple Choice Questions)

प्रत्येक सही उत्तर देने पर आपको 1 अंक दिया जायेगा| और गलत उत्तर देने पर शून्य (0)| गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है|

MP Police SI Syllabus and Exam Pattern paper 2

MP Police SI Exam Pattern: Physical Proficiency Test


जिन उम्मीदवारों ने MP Police SI की लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण किया होता है केवल उन्ही छात्रों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाता है जिसमे की आपकी शारीरिक योग्यता और शारीरिक शक्ति का परीक्षण किया जाता है|

यह एक Qualifying किस्म का exam है मतलब की आपको इसमें पास होने पर कोई अंक नहीं दिए जायेंगे| आपको बस बताये हुए नियम के अनुकूल जो task दिए जाते हैं उनको पूरा करना होता है| जो छात्र निर्धारित किये हुए task को पूरा कर लेते हैं उन्हें पास कर दिया जाता है और नहीं करने वाले छात्रों को फ़ैल|

Physical Proficiency Test में पहले आपके शरीर का मापन किया जाता है Physical Measurement Test (PMT) जैसे की आपकी हाइट, सीने की चौड़ाई| और उसके बाद आपसे कुछ शारीरिक गतिविधियां कराई जाती हैं Physical Endurance Test (PET)

Physical Measurement Test (PMT)
MP Police SI के Physical Measurement Test (PMT)/ शारीरिक मानक परीक्षण में पास होने के लिए उम्मीदवारों को इन सभी निर्धारित किये गए मानकों पर खरा उतरना होगा|

अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक अर्हता इस प्रकार हैं:

ऊँचाई/ Height :

पुरूष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊँचाई 167.5 सेन्टीमीटर होनी चाहिए (सभी वर्गों के लिए)
महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊँचाई 152.4 सेन्टीमीटर होनी चाहिए (सभी वर्गों के लिए)
सीना/ Chest:

पुरूष अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम सीने का माप बिना फुलाये 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 86 सेंटीमीटर होनी चाहिए (सभी वर्गों के लिए)
महिला अभ्यर्थियों का सीने का माप नहीं लिया जायेगा|
Minimum Physical Measurement Requirements


Note: पुरुष अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम 5 सेंटीमीटर सीने का फुलाव अनिवार्य है।

Physical Endurance Test (PET)
शारीरिक दक्षता परीक्षा में तीन तरह की गतिविधियां कराई जाती हैं: 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लम्बी कूद| इन तीन विधाओं में qualify होने के लिए आपको निचे बताये हुए मापदंडों पर खरा उतरना होगा|

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम मापदंड इस प्रकार हैं:

800 मीटर दौड़ आपको 2 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी
260 kg वजन का गोला 19 फिट दुरी तक फेंकना होगा
लम्बी कूद में सफल होने के लिए आपको 13 फिट लम्बी छलांग मारनी होगी
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम मापदंड इस प्रकार हैं:

800 मीटर दौड़ आपको 3 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी
4 kg वजन का गोला 15 फिट दुरी तक फेंकना होगा
लम्बी कूद में सफल होने के लिए आपको 10 फिट लम्बी छलांग मारनी होगी
भूतपूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम मापदंड इस प्रकार हैं:

800 मीटर दौड़ आपको 3 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी
260 kg वजन का गोला 15 फिट दुरी तक फेंकना होगा
लम्बी कूद में सफल होने के लिए आपको 10 फिट लम्बी छलांग मारनी होगी
Minimum Physical Endurance Requirements

Note: लम्बी दौड़ के लिए आपको केवल 1 chance दिया जाएगा वहीं गोला फेंक और लम्बी कूद में आपको 3-3 मोके दिए जायेंगे जिसमे से किसी एक बार आपको तय मापदंडों पर खरा उतरना होगा

MP Police SI Exam Pattern: Interview / साक्षात्कार
केवल वही प्रत्याशी इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो पाएंगे जिन्होंने फिजिकल टेस्ट को पास किया होगा|

Interview में आपसे कुछ निजी जानकारी पूछी जाएगी जैसे की आप अपने बारे में बताएं, आपने कितनी शिक्षा प्राप्त की हुई है, आपको क्या पसंद है, आप मध्य प्रदेश पुलिस में एक Sub Inspector क्यों बनना चाहते हैं, इत्यादि|

इसके अल्वा आपसे घटनाएं या मुद्दे जो हाल ही में घटित हुए हुए उसके बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं|

और यदि आपने स्नातक किसी technical विषय में किया है तो आपसे उस विषय से भी सवाल पूछे जा सकते हैं|

साक्षात्कार अधिकतम 10 अंको का होता है|

MP Police SI Syllabus: Written Exam
जैसा की आपने Madhya Pradesh Police SI के लिखित परीक्षा के Paper-1 और Paper-2 के सभी विषयों के बारे में MP Police SI Exam Pattern के section में जाना| अब हम MP Police SI exam के उन सभी विषयों के बारे में एक-एक करके detail में जानेंगे के प्रशन किस-किस टॉपिक से पूछे जाते हैं| तो चलिए जानते हैं MP Police SI Syllabus in Hindi

MP Police SI Syllabus: (Paper-1) Exam (Only For Technical Posts)
Section I: Physics/ भौतिकी
Role of Physics- भौतिकी की भूमिका | Units- इकाइयाँ | Dimensions- आयाम | Vectors and Scalar Quantities- सदिश और अदिश राशियाँ | Calculus-गणना | Gravitation-गुरुत्वाकर्षण | Friction-घर्षण | Motion in Fluids- गति | Circular Motion-वृत्तीय गति | Pressure/Force- दाब / बल | Electrical Current- विधुत / विधुत धारा | Work, Power, Energy- कार्य, ऊर्जा, शक्ति | Thermodynamics & Heat- ऊष्मा / उष्मागतिकी एवं ताप | Properties of Matter-पदार्थ के गुण | Temperature-तापमान | Internal Energy-आंतरिक ऊर्जा | Oscillations-दोलन | Waves-तरंग इत्यादि

Section II: Chemistry/ रसायन विज्ञान
Analytical Chemistry- विश्लेषी रसायन | Inorganic Chemistry- अकार्बनिक रसायन | Organic Chemistry- कार्बनिक रसायन | Bio-molecules- जैव-अणु | Polymers, and Drugs | Physical Chemistry-भौतिक रसायन | Acids, salts and bases- अम्ल, लवण एवं क्षार | Substance and its nature- पदार्थ एवं उसकी प्रकृति | Atomic structure- परमाणु संरचना | Elements, compounds and mixtures- तत्व, योगिक एवं मिश्रण | Metal, nonmetal, Alloy- धातु, अधातु, मिश्रधातु | Chemical reactions- रासायनिक अभिकिर्याएं | Behaviour of Gasses- गैसों का आचरण | Fuel combustion- ईंधन दहन इत्यादि

Section III: Maths/ गणित
Simplification-सरलीकरण | Average-औसत | HCF & LCM- महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक | Discount- छूट | Percentage-प्रतिशत | Profit and Loss- लाभ और हानि | Simple interest- साधारण ब्याज | Compound interest- चक्रवृद्धि ब्याज | Area- क्षेत्र | Time & Work-समय और कार्य | Time & Speed-समय और गति | Time & Distance- समय और दूरी | Investment-निवेश | Problem on Ages-उम्र पर समस्या | Bar Graph, Pictorial Graph | Pie Chart | Data Interpretation- आंकड़ा निर्वचन आदि।

MP Police SI Syllabus: (Paper-2) Exam (For Both Technical & Non-Technical Posts)
Section I: Hindi / हिंदी पाठ्यक्रम
भाषा बोध-

शब्द निर्माण- (उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास)
समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द
अनेकार्थी शब्द
विलोम शब्द
पर्यायवाची शब्द
वाक्यांश के लिए एक शब्द
भाव पल्लवन/भाव विस्तार
वाक्य – अशुद्धि संशोधन
वाक्य परिवर्तन
मुहावरे/ लोकोक्तियाँ
समास विग्रह तथा समास के भेद
संक्षिप्तीकरण
पारिभाषिक, तकनीकी शब्दों का प्रयोग
वाक्य भेद (रचना, अर्थ के आधार पर) वाक्य रूपांतर
शब्द युग्म
बोली, विभाषा, मातृभाषा, राजभाषा, राष्ट्रभाषा
मुहावरे/ लोकोक्तियों का वाक्य में प्रयोग
काव्य बोध-

काव्य की परिभाषा – भेद, मुक्तक काव्य, प्रबंध काव्य (महाकाव्य, खण्डकाव्य)
रस – परिभाषा, अंग, भेद और उदाहरण
अलंकार – वक्रोक्ति, अतिशयोक्ति, अन्योक्ति
छंद – गीतिका, हरिगीतिका, उल्लाला, रोला
रस परिचय, अंग, रस भेद – उदहारण सहित अलंकार
छंद, काव्य की परिभाषा एवं काव्य के भेद काव्य गुण
क्षेत्रीय बोली – पहेलियाँ, चुटकुले, लोकगीत, लोक कथाओं का परिचय तथा खड़ी बोली में उनका अनुवाद
म.प्र. से प्रकाशित होने वाली हिंदी भाषा की पत्र पत्रिकाओं की जानकारी
अपठित बोध-

एक गद्यांश – शीर्षक, सारांश एवं प्रश्न
एक पद्यांश – शीर्षक, सारांश एवं प्रश्न

Section II: English/ अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम
Functional Grammar

Tenses
Modals
Determiners
Articles
Voices
Narration
Prepositions
Clauses
An unseen passage with a variety of questions including marks for vocabulary such as word formation and inferring meaning.

The passages could be any of the following two types:-

(a) Factual passages- e.g. instructions, descriptions, reports.

(b) Discursive passages- involving opinion e.g. argumentative, persuasive.

Section III: General Knowledge/ सामान्य ज्ञान
“General Knowledge” का भाग केवल नाम भर का ही है क्योंकि आपसे इस भाग में बहुत से विभिन्न विषयों से सवाल पूछे जायेंगे जैसे की: Maths, Reasoning, Science, MP GK, Indian GK, History, Economics, Geography, Polity, Current Affairs etc.

पर इनमें से मुख्यता प्रशन (लगभग 80-85 प्रशन) केवल इन चार विषयों से पूछे जाते हैं: (1) Maths, (2) Reasoning (3) Science (4) MP GK

इसलिए विद्यार्थियों को यह सुझाव दिया जाता है की आप विशेष रूप से इन चार विषयों पर ध्यान दें, खासकर के जब आपके पास समय की कमी हो|

(1) Maths/ गणित

Number system- संख्या पद्धति | Simplification- सरलीकरण | Fraction- भिन्न |LCM & HCF | Average- औसत | Percent- प्रतिशत | Profit/ Loss- लाभ/हानि | Interest- ब्याज | Ratio/ Proportion- अनुपात/ समानुपात | Work and time- कार्य एवं समय | Distance- दुरी/ चाल | Rail / boat stream based question- रेल/ नाव धारा पर आधारित प्रशन | Algebra- बीज गणित | Logarithm- लघुगणक | Set- समुच्चय | Trigonometry- त्रिकोणमिति | Probability- प्रायिकता | Polynomial- बहुपद | Permutation & Combination- क्रमचय/ संचय | Geometry- ज्यामिति | Coordinate Geometry- निर्देशांक ज्यामिति | सदिश/ अदिश- Vector / scalar | Venn diagram- वेन आरेख | पाई चार्ट | Statistics- सांखियकी

(2) Reasoning

Analogies- समरूपता | Similarities-समानता | Differences- भिन्नता | Space visualization- खाली स्थान भरना | Relationship- सम्बन्ध | Blood Relation- रक्त सम्बन्ध | Questions based on age- आयु पर आधारित प्रशन | Problems based on alphabet- वर्णमाला पर आधारित प्रशन | Time sequence test- समय क्रम परीक्षण | Arranging in order-क्रम में व्यवस्थित करना | Arithmetical reasoning- अंकगणितीय तर्क | Verbal and figure classification- शब्द और आकृति वर्गीकरण | Arithmetical number series- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला | non-verbal series- गैर-मौखिक श्रृंखला | syllogistic reasoning- कथन एवं निष्कर्ष

(3) Science / विज्ञान

Physics/ भौतिकी

Unit/Measuring unit and equipment- मात्रक / मापक इकाई एवं उपकरण | Work, Power, Energy- कार्य, ऊर्जा, शक्ति | Motion- गति | Pressure/Force- दाब / बल | Thermodynamics & Heat- ऊष्मा / उष्मागतिकी एवं ताप | Gravitation- गुरुत्वाकर्षण | Nuclear fission and fusion- नाभिकीय विखंडन एवं संलयन | Radioactivity- रेडियो सक्रियता | Vector & scalar- सदिश और अदिश | Simple Harmonic Motion- सरल आवर्त गति | Wave- तरंग | Electrical Current- विधुत / विधुत धारा | Nuclear Physics परमाणु भौतिकी | Astronomy- खगोल विज्ञान | Surface tension- पृष्ठ तनाव | Science Technology- विज्ञान प्रोधोगिकी

Chemistry/ रसायन विज्ञान

Acids, salts and bases- अम्ल, लवण एवं क्षार | Substance and its nature- पदार्थ एवं उसकी प्रकृति | Carbon and its compounds- कार्बन एवं उसके यौगिक | Atomic structure- परमाणु संरचना | Solution- विलयन | Elements, compounds and mixtures- तत्व, योगिक एवं मिश्रण | Metal, nonmetal, Alloy- धातु, अधातु, मिश्रधातु | Chemical reactions- रासायनिक अभिकिर्याएं | Behaviour of Gasses- गैसों का आचरण | Fuel combustion- ईंधन दहन इत्यादि

Biology/ जीव विज्ञान

Human body- मानव शरीर (Human blood- मानव रक्त, Digestive System- पाचन तंत्र, Circulatory system- परिसंचरण तंत्र, Skeletal system- कंकाल तंत्र, Endocrine system- अंतःस्त्रावी तंत्र, Nervous system- तंत्रिका तंत्र, Respiratory system- श्वसन तंत्र, Excretory system- उत्सर्जन तंत्र) | Genetics- अनुवांशिकी | Nutrition- पोषण | Disease and cure- रोग एवं इलाज | Cell Biology- कोशिका विज्ञान | Bio Evolution- जैव विकास | Classification of Animal Kingdom- जंतु जगत का वर्गीकरण | Hormones- हार्मोन | Ecology- पारिस्थितिकी | Botany- वनस्पति विज्ञान

(4) Madhya Pradesh GK

मध्य प्रदेश का मुख्य सामान्य ज्ञान, भौगोलिक स्थिति, प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान, मप्र की शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी| प्रमुख नदियाँ, सिंचाई योजना, प्रमुख पर्यटन (प्राचीन उल्लेखनीय और प्राकृतिक स्थान, किले, महल, गुफाएँ, मकबरे इत्यादि)| मध्य प्रदेश की प्रमुख हस्तियां (खिलाड़ी, कलाकार, प्रशासन, लेखक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक आदि)|

Leave a Reply